Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Saturday, August 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय को मिले 53 नर्सिंग अधिकारी

मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय को मिले 53 नर्सिंग अधिकारी

श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस चिकित्सालय को 53 स्थाई नर्सिंग अधिकारी मिले चुके है। शुक्रवार से नर्सिंग अधिकारियों ने बेस चिकित्सालय पहुंचकर अपने योगदान की सूचना दी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह ने सभी नर्सिंग अधिकारियों से मिलकर बेस चिकित्सालय में तैनाती लेने पर सभी का स्वागत करते मरीजों के हितों में बेहतर से बेहतर कार्य करने का आह्वान किया है। कहा कि बेस अस्पताल में जिस भी विभाग के वार्डो में तैनाती मिले, वहां की तमाम सुविधाओं को बेहतर ढ़ग से संचालित की जाए, ताकि मरीजों की ओर से कोई शिकायत ना रहे।
बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के मा. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी के दिशा-निर्देशों पर सीएमओ पौड़ी गढ़वाल 51 नर्सिंग अधिकारी बेस चिकित्सालय के लिए भेजे गये। जबकि दो ऋषिकेश क्षेत्र से भेजे गये है। उन्होंने कहा कि सभी नर्सिंग अधिकारियों ने योगदान की सूचना दी गई। इसके साथ ही बायोमैट्रिक हाजरी से लेकर तमाम कागजी कार्यवाही पूर्ण की गई। कहा कि नर्सिंग अधिकारी मिलने से बेस चिकित्सालय के वार्डो में जो कमी बनी हुई थी वह पूरी हो जायेगी। इससे अस्पताल के वार्डो में नर्सिंग अधिकारी मिलने से बेहतर व्यवस्था बनाने में बेस अस्पताल प्रशासन को सहायता मिलेगी ही साथ ही मरीज हित में बेहतर व्यवस्था हो पायेगी। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मा. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री जी का आभार प्रकट किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments