Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Saturday, August 22, 2026
Homeउत्तराखण्डउपनल के किसी भी कार्मिक को अकारण हटाया नहीं जायेगाः सैनिक कल्याण

उपनल के किसी भी कार्मिक को अकारण हटाया नहीं जायेगाः सैनिक कल्याण

देहरादून। मंत्रिमण्डल की बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के अनुरोध पर मंत्रिमण्डल द्वारा स्वतः संज्ञान लेते हुय विभिन्न विभागों में उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि० (उपनल) से आउटसोर्स के माध्यम से प्रायोजित कार्मिकों के सम्बन्ध में विचार विमर्श किा गया तथा निम्नवत् मत् स्थिर किया गया।
विभिन्न विभागों में उपनल के माध्यम से आउटसोर्सिंग व्यवस्था से नियोजित कार्मिकों को जिन्हें विभिन्न विभागों द्वारा अकारण हटा दिया जाता है, तो उन्हें रिक्तियाँ, पद उपलब्ध होने एवं पद हेतु अन्य समस्त आवश्यक अर्हताओं को पूर्ण करने पर उनके द्वारा पुनः आवेदन के पश्चात् उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उपनल द्वारा नियोजित करने हेतु सम्बन्धित विभाग एवं सम्बन्धित नियुक्त अधिकारी कार्यालय अध्यक्ष विभागाध्यक्ष द्वारा नियमानुसार अग्रेत्तर कार्यवाही की जायेगी। किन्तु यह निर्देश कदाचार, अनुशासनहीनता, अयोग्यता, अकार्यकुशलता आदि से सम्बन्धित प्रकरणों पर लागू नहीं होंगे तथा किसी भी सक्षम न्यायालय, न्यायाधिकरण एवं आयोग आदि के आदेशों के अधीन होंगे। रविवार को देर शाम अल्मोडा, रुड़की एवं अन्य जेलो में उपनल के माध्यम से तैनात बंदी रक्षको ने उन्हें अकारण हटाये जाने पर सैनिक कल्याण मंत्री से पुनः नियुक्ति का अनुरोध किया था। जिस पर सैनिक कल्याण मंत्री ने इस प्रकरण को मंत्रिमंडल के सम्मुख रखा। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि उपनल के किसी भी कार्मिक को अकारण हटाया नहीं जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments