Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Saturday, August 22, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश के 70 विधानसभा क्षेत्रों में महिला मोर्चा ने निकाली पदयात्रा व...

प्रदेश के 70 विधानसभा क्षेत्रों में महिला मोर्चा ने निकाली पदयात्रा व स्कूटी रैली

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल बेमिसाल उपलब्धियां को लेकर भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश भर में पदयात्रा स्कूटी रैली निकाली है ।भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि प्रदेश की 11 विधानसभाओं में स्कूटी रैली का आयोजन किया गया जबकि 59 विधानसभाओ में पदयात्रा निकाली गई है। करीब 20 हजार महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। उनका कहना है कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचा रहे हैं उन्हें जनता का अपार जन समर्थन मिल रहा है उनका कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की दिशा में सफल सिद्ध हो रही है। इससे साफ है कि एक बार फिर प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटों पर भाजपा जीत का परचम लहराएगी।
भाषा भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 10 साल बेमिसाल हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं नारी शक्ति के लिए कल्याणकारी साबित हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक सशक्त मजबूत भरोसेमंद पारदर्शी लोकप्रिय सरकार चल रही है विश्व पटल पर भी देश का मान बड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाएं महिलाओं का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को उन्नति के शिखर की और लेकर जा रहे हैं यही वजह है कि आज भाजपा के प्रति आम जनमानस का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा के सभी प्रत्याशियों को प्रदेश की जनता जीत कर दिल्ली भेजेगी। उनका कहना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी, बेदाग सरकार चल रही है । यही वजह है की आम लोगों का भरोसा भाजपा पर बढ़ रहा है। भाजपा महिला मोर्चा का कहना है कि 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का आयोजन कोलकाता में होगा जिसका प्रसारण उत्तराखंड के सभी 270 मंडल पर किया जाएगा जिसमें तकरीबन 1 लाख महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का पूरे प्रदेश में प्रसारण देखेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments