Latest news
विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की गुंडागर्दी पर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने लिया स्वतः संज्ञान विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र की तैयारियों को लेकर स्पीकर ने ली बैठक भाजपा 28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी युवा सम्मेलन ‘छात्र संसद’ रस्किन बॉन्ड फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित युवा सम्मेलन ‘छात्र संसद’ रस्किन बॉन्ड फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 133वाँ संस्करण सुना मुख्यमंत्री से नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने की भेंट सीएम ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया लोक भवन में लघु फिल्म ‘मिस्टी’ का विशेष प्रदर्शन, राज्यपाल ने की सराहना विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक

[t4b-ticker]

Monday, April 27, 2026
Homeउत्तराखण्डसांसद बंसल ने तीन हवाई सेवाओं की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री मोदी...

सांसद बंसल ने तीन हवाई सेवाओं की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार प्रकट किया

देहरादून। देवभूमि से देश के तीन प्रमुख शहरों अयोध्या, अमृतसर और वाराणसी के लिए सीधी हवाई सेवा को केंद्र की मंजूरी मिल गई है। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा डा. नरेश बंसल ने तीनों सेवाओं की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार प्रकट किया है। डा. नरेश बंसल ने देवभूमी से अयोध्या,वाराणसी समेत अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक महत्व के स्थानो तक सीधे फ्लाइट का मुद्दा पिछले दिनो संसद के बजट सत्र में स्पेशल मेनशन मे उठाया था व केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जौलीग्रांट ऐयरपोर्ट देहरादून के नवनिर्मित नए टर्मिनल के उद्घाटन मे अनुरोध किया था।
डा. नरेश बंसल ने कहा, देवभूमि उत्तराखंड तीर्थाटन व पर्यटन मे अग्रणी राज्य है व यहां बडी संख्या मे तीर्थ यात्रीयो व पर्यटको की आवा-जाही रहती है ,लोग देश के विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलो से सीधा देवभूमी आना चाहते है एवं बड़ी संख्या मे यहां से भी लोग ऐसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थल पर जाना चाहते है ऐसे मे उन्होने केन्द्र सरकार से उत्तराखंड से ऐसे स्थानो के लिए सीधी फ्लाइट की मांग की थी जिसे सरकार ने मंजूरी दी है।
देवभूमि से अयोध्या,वाराणसी,अमृतसर हवाई सेवा शुरू होने से देश-विदेश से बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटको को यात्रा में सुविधा होगी। इसी प्रकार, देवभूमि से यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्री भी इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। अभी देवभूमी से इन स्थानो के लिए सीधी उड़ान सेवा उपलब्ध नहीं थी। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा डा. नरेश बंसल ने तीनों सेवाओं की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार प्रकट किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments