Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डनगरायुक्त के साथ भाजपा विधायक द्वारा की गई अभद्रता की कांग्रेस अध्यक्ष...

नगरायुक्त के साथ भाजपा विधायक द्वारा की गई अभद्रता की कांग्रेस अध्यक्ष ने की निंदा

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा विधायक द्वारा नगर निगम देहरादून के मुख्य नगर अधिकारी के साथ की गई अभद्रता की निन्दा करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि एवं नौकरशाह जनता के प्रति उत्तरदायी होते हैं तथा उनका इस प्रकार का व्यवहार शोभनीय नहीं होता है। जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के चुने हुए जनप्रतिनिधि द्वारा उच्च पद पर बैठे नौकरशाह के साथ अभद्रता की जा रही है वह स्वस्थ लोकतंत्र की परम्परा के लिए शुभ संकेत नहीं माना जा सकता है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि देहरादून नगर निगम मे मुख्य नगर अधिकारी एवं विधायक के मध्य घटित यह घटना जनप्रतिनिधित्वय को शर्मसार करने वाली निन्दनीय घटना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जिम्मेदारीपूर्ण पद पर बैठे नौकरशाहों के साथ सत्ताधारी दल के विधायक द्वारा अभद्रता किया जाना किसी भी स्थिति उचित नहीं ठहराई जा सकती है। उन्होंने  यह भी कहा कि सरकारी पदों पर बैठे अधिकारियों को भी अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदारी समझनी होगी क्योंकि वे भी सीधे जनता के प्रति उत्तरदायी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी विद डिफरेंट तथा सबको सम्मान देने का नारा देने वाली पार्टी जिसे प्रदेश की जनता ने प्रचण्ड बहुमत के साथ सत्ता सौंपी उसके जनप्रतिनिधि इस प्रकार का व्यवहार प्रकट कर अपनी पार्टी का असली चेहरा उजागर कर रहे हैं जो कि निन्दनीय है। करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments