Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधवाहन चोरी में दो इंजीनियरिंग के छात्र समेत तीन लोग गिरफ्तार

वाहन चोरी में दो इंजीनियरिंग के छात्र समेत तीन लोग गिरफ्तार

देहरादून। दून पुलिस ने वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। इन मामलों में पुलिस ने दो इंजीनियरिंग के छात्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बुलट बाइक और स्कूटी बरामद की है। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
तीनों आरोपी नशेड़ी है और उसी चक्कर में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अन्य जिलों में वाहन चोरों के मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने बताया कि बीती 6 मार्च को नवीन पेटवाल निवासी सिद्ध विहार ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में नवीन पेटवाल ने बताया था कि उनकी बुलेट आईटी पार्क स्थित ऑफिस की पार्किंग में खड़ी थी, संजीव कुमार निवासी वासु स्टेट कैनाल रोड ने भी स्कूटी चोरी की शिकायत राजपुर थाने में दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी स्कूटी घर के बाहर खड़ी थी, जिसे कोई चुरा कर ले गया। पुलिस ने दोनों ही मामलों के खुलासे के लिए टीम का गठन किया। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उन्हें आरोपियों के बारे में कुछ अहम सुराग हाथ लगा। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अजय कुमार को बुलट बाइक के साथ गिरफ्तार किया. वहीं अन्य दो आरोपियों राजकुमार गुप्ता और अल्तमस नवाज को स्कूटी के साथ पकड़ा। राजकुमार गुप्ता और अल्तमस नवाज देहरादून के नामी कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे है, जो तृतीय वर्ष के छात्र हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments