Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Friday, August 21, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने किया जिला सूचना कार्यालय चंपावत की विकास पुस्तिका का विमोचन

मुख्यमंत्री ने किया जिला सूचना कार्यालय चंपावत की विकास पुस्तिका का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को सायं टनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में स्थानीय जनता से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। आम जनता को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए सरलीकरण समाधान एवं निस्तारण की भावना के साथ जन समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित किये जाने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिये गए है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग चंपावत द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका 2024 का भी विमोचन किया,और पुस्तिका प्रकाशन पर विभाग की सराहना भी की। कुमाउनी लोक गायक हरु जोशी द्वारा यूसीसी पर बनाए गए गीत को लांच किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मिले। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ भाजपा नेता रोहतास अग्रवाल के आवास पर जाकर उनका भी हालचाल जाना। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, प्रदेश भाजपा मंत्री हेमा जोशी,जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे,पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक,अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments