Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डनवम्बर माह से कांग्रेस करेगी प्रदेशभर मे विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये भाजपा...

नवम्बर माह से कांग्रेस करेगी प्रदेशभर मे विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये भाजपा पर हमला

देहरादून: उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्रवान पर माह नवम्बर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नवम्बर माह में प्रदेशभर मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध धाम केदारनाथ के दौरे पर आ रहे हैं। नरेन्द्र मोदी ने 2019 में अपने केदारनाथ दौरे के दौरान कई वादे किये थे, परन्तु भाजपा सरकार के विगत पांच वर्ष के कार्यकाल मे केदारनाथ धाम में सारे निर्माण कार्य अवरूद्ध हो गये हैं। कहा कि एक इंच भी काम नहीं हुआ है। इसके विरोध स्वरूप दिनांक पांच नवम्बर को प्रदेश भर मे प्रत्येक जनपद के 12.12 शिवालयों में जलाभिषेक एवं भजन कीर्तन आयोजित किये जायेंगे। वहीं 7 नवम्बर को पेट्रोल, डीजल की बढती कीमतों के विरोध में प्रदेशभर के सभी पेट्रोल पम्पों पर धरना.प्रदर्शन आयोजित किये गये हैं। नौ नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में पद यात्राओं का आयोजन किया गया है। दस नवम्बर को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में संकल्प विजय शंखनाद एवं पूर्व मंत्री यशपाल आर्य जी एवं पूर्व विधायक संजीव आर्य का स्वागत एवं अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

11 नवम्बर को प्रदेश कार्यालय में विभिन्न दलों के लोगों द्वारा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जायेगी। 14 नवम्बर को पण्डित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर न्याया पंचायात स्तर पर बाल एवं युवा सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। 15 एवं 16 नवम्बर को ग्राम पंचायत स्तर पर वरिष्ठ नेताओं द्वारा रात्रि विश्राम कार्यक्रम होंगे। 19 नवम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में मातृशक्ति सम्मान समारोहों का आयोजन होगा तथा 20 नवम्बर से 24 नवम्बर तक तृतीय चरण की परिवर्तन यात्रा का आयोजन करने के साथ ही 26 नवंबर को प्रदेशभर में संविधान बचाओ दिवस आयोजित किया जायेगा।

उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता प्रतिभाग करेगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments