Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डकोवैक्सीन को दी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंजूरी

कोवैक्सीन को दी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंजूरी

दिल्ली: हैदराबाद स्थित भारतीय वैक्सीन कंपनी भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन को स्वास्थ्य संगठन ने इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी।  अब यह वैक्सीन  दुनिया में कहीं भी18 साल से ऊपर के लोगों को लगाई जा सकेगी।


विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपने बयान में कहा- दुनियाभर के विशेषज्ञों से मिलकर बनी हमारी टीम ने तय किया है कि कोवैक्सिन कोरोना से सुरक्षा के लिए WHO के मानकों को पूरा करती है। वैक्सीन के फायदे उसके जोखिम से ज्यादा हैं। यह वैक्सीन दुनिया भर के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। कोवैक्सिन की समीक्षा विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्ट्रैटजिक एडवाइजरी ग्रुप ऑफ एक्सपर्ट्स ऑन इम्यूनाइजेशन (SAGE) ने की थी।


भारत बायोटेक की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. कृष्णा एला ने कोवैक्सिन को मान्यता मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इससे स्वदेशी टीके की पहुंच दुनियाभर में बढ़ेगी।
कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि WHO से मान्यता मिलने के बाद अब सभी देश दुनियाभर में कोवैक्सिन का इंपोर्ट कराकर वैक्सीनेशन में उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।


विदित हो कि हाल ही में G-20 की मीटिंग में इटली गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने WHO चीफ डॉ. टेड्रोस ग्रेब्रेयेसस​​​​​ के साथ कोवैक्सिन को अप्रूवल पर चर्चा की थी। उन्होंने अपने भाषण में कहा था कि अगले साल के आखिर तक भारत कोरोना वैक्सीन की पांच अरब डोज तैयार कर सकता है।
 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments