Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने रविवार को सचिवालय में प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने सभी दलों से प्रदेश में सकुशल मतदान संपन्न कराने को लेकर अपील की।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है, जिसके दृष्टिगत सभी राजनैतिक दलों की एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग भी शुरू की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि माननीय निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सभी दल अपने उम्मीदवारों के नामांकन सम्बन्धी प्रक्रिया, चुनावी रैली व अन्य गतिविधियों को संचालित करें। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, प्रताप शाह, स्टेट नोडल (एक्सपेंडेचर मॉनिटरिंग) मनमोहन मैनाली, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास समेत सभी मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments