Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी कोर्ट में बनाये जा रहे नामांकन कक्ष का डीएम ने किया...

जिलाधिकारी कोर्ट में बनाये जा रहे नामांकन कक्ष का डीएम ने किया निरीक्षण

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न करान हेतु जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने कलेक्टेªट परिसर स्थित जिलाधिकारी कोर्ट में बनाये जा रहे नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने संयुक्त रूप से कलेक्टेªट में व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान उन्होंने नामांकन प्रक्रिया कि दौरान बेरिकेटिंग आदि समुचित व्यवस्थाएं को पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।
20 मार्च 2024 (बुधवार),  नाम निर्देशन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 27 मार्च 2024 (बुधवार), नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तिथि 28 मार्च 2024 (गुरूवार), नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च 2024 (शनिवार), मतदान की तिथि 19 अपै्रल 2024 (शुक्रवार), मतगणना की तिथि 04 जून 2024 (मंगलवार) तथा 06 जून 2024 (गुरूवार) को निर्वाचन प्रकिया सम्पन्न करा ली जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयभारत सिंह, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 तीरथपाल सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरगिरी गोस्वामी, अधि0 अभि0 जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अधि0 अभि0 कपिल कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भाष्कर सिंह कुलियाल,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी त्रिपाठी, सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments