Latest news
उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर बीएलए को साथ ले जाएं बीएलओः सीईओ एसएचए की छापेमारी में योजना में संबद्ध अस्पतालों की बदहाल व्यवस्थाएं उजागर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में रोजगार मेला 29 जून को बैठक में वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर संबंधित राज्यों में सहमति बनी अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्तिः रेखा आर्या सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधानः डाॅ. धन सिंह रावत पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की मीडिया कार्यशाला पर्यटन मंत्री महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हुई पर्यटन विकास परिषद की बोर्ड बैठक राज्यपाल ने आईवीआरआई मुक्तेश्वर का किया भ्रमण

[t4b-ticker]

Wednesday, June 17, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने गोर्खा सम्मेलन में किया प्रतिभाग

मंत्री जोशी ने गोर्खा सम्मेलन में किया प्रतिभाग

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के सुभाष रोड स्थित वेडिंग प्वाइंट में गोर्खा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित गोर्खा सम्मेलन में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र गोर्खा बाहुल्य क्षेत्र है, जहां 28 हजार से अधिक गोरखा समाज के लोग हैं। उन्होंने कहा आज पूरा गोर्खा समाज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। उन्होंने कहा उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट भाजपा दुगने अंतर से जीतने के साथ साथ 400 पार का नारा भी साकार होने जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयोजकों को आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, भाजपा टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, दर्जाधारी कैलाश पंत मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, गोरखा प्रकोष्ठ के संयोजक अभिषेक शाही, सह संयोजक दिनेश प्रधान, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, पूनम नौटियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments