Latest news
उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर बीएलए को साथ ले जाएं बीएलओः सीईओ एसएचए की छापेमारी में योजना में संबद्ध अस्पतालों की बदहाल व्यवस्थाएं उजागर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में रोजगार मेला 29 जून को बैठक में वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर संबंधित राज्यों में सहमति बनी अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्तिः रेखा आर्या सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधानः डाॅ. धन सिंह रावत पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की मीडिया कार्यशाला पर्यटन मंत्री महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हुई पर्यटन विकास परिषद की बोर्ड बैठक राज्यपाल ने आईवीआरआई मुक्तेश्वर का किया भ्रमण

[t4b-ticker]

Wednesday, June 17, 2026
Homeउत्तराखण्डकूर्मांचल गौरव सम्मान से सम्मानित हुए ललित जोशी

कूर्मांचल गौरव सम्मान से सम्मानित हुए ललित जोशी

देहरादून। कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद केंद्र के होली मिलन कार्यक्रम में सविता कपूर विधायक,ललित मोहन जोशी चेयरमैन सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कालेज देहरादून द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आरंभ स्वामी वीर वीणा महाराज म्यूजिक एंड डांस अकादमी द्वारा गणेश और सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सिंह धर्मपत्नी समाजसेवी गीता धामी , विधायक सरिता कपूर , राज्य मंत्री कैलाश पंत की उपस्थिति ने कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन ललित मोहन जोशी को नशा उन्मूलन के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य एवं प्रतिवर्ष 300 आर्थिक रूप से कमजोर योग्य छात्र छात्राओं को निशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करने हेतु “कूर्मांचल गौरव सम्मान 2024” से सम्मानित किया गया।
होली कार्यक्रम में कांडली शाखा के बच्चों द्वारा बहुत सुंदर नृत्य की प्रस्तुति ष्छोरी चंद्र ज्यादा ना शर्मा औरष् कुमाऊं मित्र मंडल रायपुर के बच्चों द्वारा मैशअप डांस प्रस्तुत किया गया। उसके बाद नत्थनपुर शाखा की महिलाओं द्वारा ष्मृगनयनी को यार नवल रसियाष् बैठक होली गाई गई। धर्मपुर शाखा द्वारा ष्मोहन गिरधारी और प्रेम नगर शाखा द्वारा होली खेले पशुपतिनाथ होली गाई गई। लोक गायक हरदा ननोई के ईथा जानू लेन लेंन उठा जानू लैन लेन…… गीत का विमोचन भी हुआ साथ ही माजरा शाखा द्वारा ष्धीरे-धीरे मार कान्हा पिचकारीष् और गढ़ी शाखा द्वारा होली खेल रहे राजा दशरथ के वीरष् होली गीतों की प्रस्तुति हुई इसी के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए परिषद की वार्षिक पत्रिका घुघुति तथा कैलेंडर का विमोचन हुआ। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए इंदिरा नगर शाखा द्वारा ष्तू करले सोलह सिंगार राधिका तेरे अंगना होली आई रही तथा हाथीबढ़कला शाखा द्वारा ष्सिलीगड़ी का पाला चालाष् झोड़ा की प्रस्तुति की गई इसी के साथ सुप्रसिद्ध लोक गायक गिरीश सनवाल पहाड़ी, गणेश कांडपाल और हरीश मेहरा हरदा ननोई के मधुर गीतों की प्रस्तुति के साथ उपस्थित पूरा जनसमूह नृत्य करने के लिए विवश हो गया। कार्यक्रम में आए गए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया और जलपान के रूप में आलू के गुटके, ककड़ी का रायता और भांग की चटनी के साथ लस्सी और मट्ठा का लुत्फ उठाते हुए सभी ने कूर्माचल परिषद केंद्र की होली सामूहिक रूप से बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाई। देहरादून के सभी क्षेत्र के कुमाऊनी लोग के साथ अन्य लोगों ने भी आकर होली मिलन कार्यक्रम को बहुत ही भाव बना दिया।कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव बबीता साह लोहानी ने किया। कार्यक्रम में आर एस परिहार कमल रजवार,गोविंद पांडेय,गम्भीरसिंह रावत,,हरि सिंह बिष्ट,प्रेमा तिवारी,चंद्रशेखर पंत ,उत्तम अधिकारी,हरीश सनवाल,,सुनीता भंडारी,बी ,आर एस बिरोदिया,परमानंद जोशी,नवीन तिवारी,मन्जू देउपा, शर्मिष्ठा कफलिया ,हंसा धामी,भारती पांडेय,प्रेमलता बिष्ट,दामोधर कांडपाल,सुरेन्द्र सिंह बिष्ट,,ललित मनराल,वन्दना बिष्ट,मनमोहन ,,सन्तोष जोशी सहित 500 से अधिक लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments