Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डबद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी व पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने कांग्रेस...

बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी व पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने कांग्रेस छोड़ी

देहरादून। उत्तराखंड में नेताओं का कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का दौर लगातार जारी है। रविवार को कांग्रेस को दो बड़े झटके लगे। बदरीनाथ विधायक व पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी व टिहरी के पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने कांग्रेस छोड़ दी है। बदरीनाथ क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने दिल्ली में भाजपा ज्वाइन कर ली है। सीएम पुष्कर सिंह धामी, मंत्री पीयूष गोयल, पौड़ी सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी और उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
शुक्रवार को ही गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, शनिवार को कांग्रेस कांगेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। पौड़ी से कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी ने भी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। नेताओं के कांग्रेस छोड़ने से कांग्रेस में हड़कंप है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments