Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपूर्व विधायक समेत कई लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

पूर्व विधायक समेत कई लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

देहरादून। केंद्र और राज्य की नीतियों से प्रभावित होकर पूर्व विधायक समेत अनेकों पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा में घर वापिसी की है। पार्टी मुख्यालय में हुए इस ज्वाइन कार्यक्रम में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने उन्हे सदस्यता दिलाई। आज पार्टी में शामिल होने वालों में बड़ी संख्या उन नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की थी जो किन्ही कारणों से पार्टी छोड़कर चले गए थे।
घर वापसी पर उन सभी का स्वागत फूल माला एवं पार्टी का पटका पहनाकर किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में नरेश बंसल ने कहा, आप सभी केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों एवं मोदी-धामी जी के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में पुनः लौटे हैं। अब आप संगठन की मुख्य धारा से जुड़ गए हैं क्योंकि आप में से अधिकांश पुराने कार्यकर्ता है और पार्टी की रीति नीति से अच्छी तरह वाकिफ है। अब हमसबको एक बड़े मिशन के लिए मिलकर कार्य करना है और आगामी 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में पीएम मोदी की जीत का कमल खिलाना है।
अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले धनोल्टी से पूर्व विधायक महावीर महावीर रांगड ने कहा मोदी और धामी के नेतृत्व में देश प्रदेश विकास की नित्य नई ऊंचाइयों को छू रहा है। देश एवं प्रदेश में विकास की बहती बयार से आज खुद को अलग नहीं रखा जा सकता है। लिहाजा एक राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी उत्तराखंड का दशक बनाने में अपना सहयोग करने यहां आए हैं।
उनके साथ भाजपा का दामन सामने वालों में दान सिंह भंडारी,भोला सिंह परमार पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डोईवाला, जितेंद्र नेगी, कैंट से अमर सिंह स्वाडिया, चमोली से टीका प्रसाद मैखुरी, देहरादून से दिनेश रावत प्रमुख नाम रहे। वहीं किच्छा से अजय तिवारी, वीरेंद्र रावत, रितु डंगवाल के अतिरिक्त उषा रावत, डी रूपाली, वीरेंद्र रावत, रितु डंगवाल, ए पी किमोड़ी, मुकेश कडवाल ने भी अपने समर्थकों के साथ पार्टी ज्वाइन की। इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में विधायक खजान दास, केदार जोशी, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, कमलेश रमन, केदार जोशी, राजकुमार पुरोहित, राजेंद्र सिंह ढिल्लों, शादाब शम्श एवं अनेकों वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
——————————————-

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments