Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Friday, August 21, 2026
Homeउत्तराखण्डदून में टिहरी लोकसभा क्षेत्र के दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र...

दून में टिहरी लोकसभा क्षेत्र के दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु नामांकन प्रक्रिया में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी कोर्ट कक्ष नामांकन कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी-01 टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून जिलाधिकारी सोनिका को दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत करते हुए टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र से नामांकन किया तथा 6 नामांकन पत्र प्रत्याशी प्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त लिए गए। अब तक 13 प्रत्याशियों द्वारा 18 नांमाकन पत्र प्राप्त किये गए हैं।
रिटर्निंग अधिकारी-01 टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून सोनिका ने अवगत कराया कि आज नाम निर्देशन कि प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। नाम निर्देशन के लिए 27 मार्च 2024 तक (अवकाश को छोड़कर) प्रातः 11 बजे अपराह्न 03 बजे तक कोई भी आकर अपना नामांकन भर सकता है। उन्होंने कहा कि धारा 144 प्रभावी है, आयोग की गाईडलाईन के अनुसार प्रत्याशी की ओर से प्रत्याशी सहित कुल 05 व्यक्ति नामांकन कक्ष में प्रवेश कर सकते हैं। आज प्रातः 11 बजे से नामांकन प्रकिया शुरू हुई अपराह्न 03 बजे तक चली दो प्रत्याशी निर्दलीय बोबी, एवं राष्ट्रीय उत्तराखण्ड पार्टी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया, जबकि नीमचन्द्र बसपा, संजय खत्री बसपा, सूरज सिंह रावत भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी, प्रेमदत्त सेमवाल निर्दलीय, बलबीर सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड समानता पार्टी तथा अनुराग दीक्षित राईट टू रिकॉल पार्टी के नाम पर नामनिर्देशन पत्र लिए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments