Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसीडीओ ने सखी वोटर हेल्पलाइन सेंटर का शुभारम्भ किया

सीडीओ ने सखी वोटर हेल्पलाइन सेंटर का शुभारम्भ किया

देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी स्वीप देहरादून झरना कमठान (आई.ए.एस.) ने निकट आई0टी0डी0ए0 सभागार, सर्वे चैक, देहरादून में सखी वोटर हेल्पलाइन सेंटर का शुभारम्भ किया गया। सखी वोटर हेल्पलाइन से उक्त सुविधाएं प्रदान की जायेंगी जैसे- मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं, अपने मतदान केंद्र के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, दिव्यांग मतदाता के रूप में चिन्हीकरण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, मतदान प्रक्रिया के सम्बंध में जानकारी ले सकते हैं, निर्वाचन सम्बन्धी ऐप एवं वेबसाइट के सम्बंध में जानकारी ले सकते हैं। सखी वोटर हेल्पलाइन सेंटर के लिए एक मोबाइल नम्बर ़91-8191038964 भी जारी किया गया है जिस पर जनपद के किसी भी स्थान से महिला मतदाता मतदान सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर सकती है। सखी वोटर हेल्पलाइन के शुभारम्भ के अवसर पर सुनील कुमार, जिला विकास अधिकारी ध् सहायक नोडल अधिकारी स्वीप, जितेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना कर्मचारी ऋचा,े पूजा, गीतांजलि व हिमांशु भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments