Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डलखनऊ से देहरादून पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

लखनऊ से देहरादून पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

देहरादून। लखनऊ से मंगलवार की सुबह चली वंदे भारत एक्सप्रेस करीब साढ़े आठ घंटे बाद दोपहर देहरादून पहुंच गई। लखनऊ से सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर चली थी जो दोपहर डेढ़ बजे दून पहुंची। इसके बाद ट्रेन दो बजकर 30 मिनट पर वापस लखनऊ के लिए रवाना हो गई।
ट्रेन लखनऊ से देहरादून के बीच पांच स्टेशनों पर रुकी। ट्रेन में सवार यात्रियों ने अपना अनुभव साझा किया। लगभग सभी का यही कहना था कि अन्य ट्रेनों के मुकाबले वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर यादगार और आरामदायक रहा। बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यवस्था इस ट्रेन में अच्छी है। रेल अधिकारियों ने बताया, ट्रेन में ज्यादातर यात्रियों ने बरेली से हरिद्वार तक का सफर किया। यह ट्रेन सप्ताह में सोमवार को छोड़ पूरे सप्ताह चलेगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस से आईआईटी कानपुर के कुछ छात्र पहली बार उत्तराखंड पहुंचे। छात्र श्रीयांक ने बताया, उनकी छह दोस्तों की मंडली पहली बार उत्तराखंड आई है। उनकी योजना देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी घूमने की है। बताया, वंदे भारत में उनका सफर आरामदायक रहा। कहा, समय पर दून पहुंचे हैं, तो अब प्लानिंग के अनुसार यहां घूम भी सकेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments