Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डजंगलों में वनाग्नि की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही

जंगलों में वनाग्नि की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से लगे जंगलों में वनाग्नि की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार देर शाम बाड़ाहाट रेंज के साल्ड रोड से लगे जंगलों में आग लग गई। पहाड़ में जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है। जंगलों में वनाग्नि की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। अब तक उत्तरकाशी वन प्रभाग के बाड़ाहाट रेंज सहित मुखेम व धरासू रेंज के जंगल वनाग्नि से धधक चुके हैं।
मुखेम रेंज के जंगलों में तो अभी भी पूरी तरह आग नहीं बुझ पाई है। इधर मंगलवार देर शाम फिर बाड़ाहाट रेंज के जंगलों में आग भड़क उठी। जिससे अमूल्य वन संपदा के साथ वन्यजीवों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। वहीं आग से आवासीय भवनों को भी खतरा बना हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments