Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड ने हरियाणा से मांगे 2000 होमगार्ड

उत्तराखंड ने हरियाणा से मांगे 2000 होमगार्ड

देहरादून। हरियाणा के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पड़ोसी राज्यों के चुनाव को लेकर तैयारियों पर चर्चा हुई। इसमें गृह सचिव दिलीप जावलकर और एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने राज्य की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान बताया गया कि उत्तराखंड राज्य ने हरियाणा से 2000 होमगार्ड मांगे हैं। इसके अलावा अन्य सभी सुरक्षा प्रबंध कर दिए गए हैं।
इस बैठक में उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली आदि के गृह सचिव और अपर पुलिस महानिदेशक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। गृह सचिव दिलीप जावलकर ने बैठक में बताया कि उत्तराखंड ने सभी सुरक्षा संबंधी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। इसके लिए समय-समय पर बैठक भी की जा रही हैं, जिनमें अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था और निर्वाचन के पुलिस नोडल अधिकारी एपी अंशुमान ने बताया कि राज्य में सभी 93 चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। पड़ोसी राज्यों से समन्वय के लिए 26 बैठकें की गई हैं। इनमें राज्यों के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर अधीनस्थों को दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। हाल ही में उत्तराखंड की ओर से हरियाणा राज्य से 2000 होमगार्ड उपलब्ध कराने की मांग की गई है। लगातार दूसरे राज्यों से सूचनाओं का आदान-प्रदान भी किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments