Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की

देहरादून। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन स्थित राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश वासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति और राज्यपाल ने राजभवन स्थित राजलक्ष्मी गौशाला में गायों को रोटी खिलाई। अपने भ्रमण के दौरान पूर्व राष्ट्रपति और राज्यपाल ने हनी प्रोसेसिंग(शहद निकालने की प्रक्रिया) का अवलोकन किया। राजभवन में एपिस मेलिफेरा प्रजाति की मधुमक्खियां रखी गई है। प्रथम चरण में 12 बक्सों से 63 किलोग्राम शहद प्राप्त हुआ। यह बॉक्स पुष्प प्रदर्शनी के दौरान राजभवन में लगाए गए थे।
पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि मौन पालन को भी ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, यहां के शहद की एक अलग पहचान है। शहद के आर्थिक लाभ के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी भी है। इस अवसर पर उन्होंने हनी वैक्स बने उत्पादों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, उद्यान अधिकारी राजभवन दीपक पुरोहित, अजय सैनी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments