Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस करती है तुष्टिकरण की राजनीति

कांग्रेस करती है तुष्टिकरण की राजनीति

कपकोट। चुनाव प्रचार अभियान में जुटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कपकोट में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कांग्रेस को भ्रष्टाचार की मां बताते हुए कहा कि वह तुष्टिकरण की राजनीति करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस राम के अस्तित्व को नहीं मानती है कांग्रेसी नेता कहते हैं कि राम थे ही नहीं वह न रामसेतु को मानते हैं, न अयोध्या के राम मंदिर को। वह तो सिर्फ वोट की और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि आपको याद होगा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने देवभूमि में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि वह देवभूमि को क्या बनाना चाहते हैं इससे उनकी मानसिकता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि आपने कांग्रेस का घोषणा पत्र देखा होगा। उसमें उन्होंने मुस्लिम लीग की बात की है। कांग्रेस का यह घोषणा पत्र कांग्रेस का घोषणा पत्र नहीं है मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र है।
उन्होंने कहा कि बीते कुछ सालों में ेंकेंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश सरकार ने जो विकास के काम किए हैं वह कांग्रेस अपने 60 साल के शासनकाल में भी नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए उनकी सरकार द्वारा अनेक कड़े फैसले लिए गए हैं। धामी ने कहा कि वह बहुत अधिक कुछ नहीं कहना चाहते हैं। मोदी का उत्तराखंड के साथ एक स्वाभाविक लगाव रहा है और उत्तराखंड के लोग भी उन्हें स्वाभाविक रूप से अपना मानते हैं। मैं आपसे यह निवेदन करने आया हूं कि आप एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को जिताकर लोकसभा में भेजें और प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनवाने में सहयोग करें। इससे पूर्व उन्होंने आज 11 अप्रैल को ऋषिकेश में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली के लिए आईडीपीएल ग्राउंड में भूमि पूजन किया। आज शाम वह अनिल बलूनी के चुनाव प्रचार के लिए चैबट्टाखाल भी जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments