Latest news
जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार देहरादून में 15 जून से 15 जुलाई तक चलेगा वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, उत्तराखंड में शोक की लहर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल जनता भी व्यवस्था में बने सहभागी, समस्याओं की फोटो व लोकेशन डीआईपीआर देहरादून के फेसबुक, इंस्टाग्राम ... विज्ञान के साथ पारंपरिक ज्ञान का समावेश जरूरी नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप नरेंद्रनगर पालिका चुनाव में खिला कमल, अध्यक्ष पद समेत भाजपा के मजबूत बोर्ड पर जनता की मुहर मंत्री धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा में उच्च शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया

[t4b-ticker]

Friday, June 12, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस ने कभी नहीं किया सैनिकों का सम्मानः सीएम धामी

कांग्रेस ने कभी नहीं किया सैनिकों का सम्मानः सीएम धामी

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी देश के सैनिकों को सम्मान नहीं दिया है। कांग्रेस पर सैनिकों के अपमान करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जो वीर सपूत अपनी जान की बाजी लगाकर देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं उन्हें कांग्रेस के नेताओं द्वारा अपमानित करने का काम किया जाता रहा है।
सीएम धामी मंगलवार को धुमाकोट क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि जनरल बिपिन रावत को गली का गुंडा बता कर उन्हें अपमानित किया गया। यह कांग्रेस के नेता हैं जो भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों के ठिकानों पर पाक में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे थे। उन्होंने कहा कि सेना जब किसी मिशन पर होती है तो लड़ने का काम करती है वीडियो बनाने का काम नहीं, वह कहते हैं कि वीडियो दिखाओ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो सैनिक सियाचिन और लद्दाख में माइनस डिग्री तापमान में अपनी सेवाएं देते हैं कांग्रेस ने उन्हें अपने 60 साल के शासन में कभी न अच्छे बूट दिए न जैकेट न हथियार। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा उनकी परेशानियां व हितों का ध्यान रखा है। सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन की व्यवस्था लागू करने से लेकर शहीदों के शवों को ससम्मान उनके गांवों तक पहुंचाने व उनका अंतिम संस्कार करने का काम बीजेपी ने किया है। अब उन्हें दुश्मनों की गोलियों का जवाब देने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं होती है। अब हमारे जवान दुश्मन की गोलियों का जवाब गोलों से देते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इस चुनाव में सभी पांचो सीटों पर बंपर जीत दर्ज करने जा रही है जनता ने 10 सालों में मोदी सरकार के विकास कार्यों को देख लिया है। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को भारी बहुमत से जिता कर सांसद में भेजने की अपील की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments