Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डएसोसिएशन ने ट्रैक पर आवाजाही शुरू नहीं होने पर आंदोलन को चेताया

एसोसिएशन ने ट्रैक पर आवाजाही शुरू नहीं होने पर आंदोलन को चेताया

उत्तरकाशी। गढ़वाल हिमालयन ट्रैकिंग एंड माउंटेनियरिंग एसोसिएशन से जुड़े ट्रैकिंग और पर्वतारोहण व्यवसायियों ने गंगोत्री नेशनल पार्क के निर्णय का विरोध किया है। गंगोत्री नेशनल पार्क ने बीते बुधवार को बयान जारी किया था कि गोमुख तपोवन ट्रैक को खुलने में एक माह का समय लगेगा। तब तक क्षेत्र में आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
बृहस्पतिवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा है कि जब गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट एक अप्रैल को खुल चुके हैं, तो गोमुख तपोवन के लिए मौसम और क्षतिग्रस्त मार्ग का बहाना क्यों बनाया जा रहा है। एसोसिएशन में सभी लोगों के पास मई में करीब 1000 पर्वतारोहियों की बुकिंग आ चुकी है। इसलिए प्रशासन और पार्क को अपना निर्णय वापस लेकर गोमुख ट्रैक पर जाने की अनुमति देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ट्रैकिंग व पर्वतारोहण साहसिक पर्यटन का अंग है। ऐसे में मार्ग पर ग्लेशियर आने को आवाजाही प्रतिबंधित करने का बहाना नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने ट्रैक पर आवाजाही शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसोसिएशन ने गंगोत्री विधायक सुरेश चैहान से मुलाकात की, जिसमें गोमुख ट्रैक खोलने सहित अप्रैल में ट्रैकिंग और पर्वतारोहण के लिए ऑफ लाइन अनुमति की मांग की गई। जब तक सिंगल विंडो सिस्टम ऑनलाइन नहीं खुलता है।
विधायक ने आश्वासन दिया कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद शासनस्तर पर इन मुद्दों का निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष जयेंद्र राणा, मनोज रावत, बलदेव राणा, मुकेश पंवार, मान सिंह, उमेद सिंह, विनोद पंवार, करन आदि मौजूद रहे। इधर, गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक आरएन पांडेय का कहना है कि वे क्षतिग्रस्त मार्ग पर ट्रैकिंग की अनुमति नहीं दे सकते हैं। क्योंकि यह सुरक्षा मानकों के विपरीत होगा। बताया कि सिंगल विंडो सिस्टम शासन स्तर से खोला जाता है। इसलिए ऑफ लाइन अनुमति भी नहीं दी जा सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments