Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डदेश और प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए पुनः तीसरी...

देश और प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए पुनः तीसरी बार चुने मोदी सरकारः रेखा आर्या

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक ने उत्तराखंड में पहले चरण में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मजखाली मंडल के गडस्यारी और नौगांव शक्ति केंद्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया।जहां स्थानीय जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने इस दौरान स्थानीय जनता की विभिन्न समस्याओं को सुना जहां जनता के द्वारा उन्हें क्षेत्र की कई समस्याओं से अवगत कराया गया।जिसपर मंत्री रेखा आर्या ने सभी की समस्याओं को जल्द दूर करने की बात कही।
वहीं अपने चुनाव के मद्देनजर अपने क्षेत्र के दौरे कर रही कैबिनेट मंत्री ने आगामी 19 अप्रैल को होने जा रहे लोकसभा चुनाव में फिर से तीसरी बार पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिताने की बात कही।कहा कि पिछले दस वर्षों में देश मे विकास के जो कार्य हुए हैं वैसे कार्य पिछले 70 सालों के दौरान भी नही किये गए।कहा कि आज मोदी जी के कुशल नेतृत्व में विदेशों में भारत देश की ख्याति बढ़ी है।आज भारत विकसित राष्ट्र बनने की और अग्रसर है। कैबिनेट मंत्री ने सभी से आग्रह किया कि देश और प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए पुनः तीसरी बार मोदी जी की सरकार को चुनें और राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर पुनः कमल का बटन दबाकर अबकी बार 400 पार के नारे को साकार करें।कहा कि उनका पूर्ण विश्वास है कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी को अपार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है ऐसे में हम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में इस बार 400 पार भी करेंगे और इतिहास भी रचेंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूपाल सिंह परिहार, जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, कुमाऊं मंडल संयोजक व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विमला रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष जानकी धौंडियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष बिशन कनवाल, जिला कार्यकारणी सदस्य तारा सिंह परिहार आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments