Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पीएम के केदारनाथ दौरे को बताया पार्टी...

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पीएम के केदारनाथ दौरे को बताया पार्टी की मार्केटिंग का दौरा

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ट नेता हरीश रावत ने अपने हरिद्वार दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केदारनाथ दौरे को सिर्फ प्रसारण का दौरा बताते हुए इस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन को राजनीतिक भाषण बताया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार ही अपने अगले कार्यकाल में अधूरे निर्माण कार्य पूरे करेगी। रावत ने पीएम के दौरे को आस्था का नहीं बल्कि पार्टी की मार्केटिंग का दौरा बताया। कहा कि

पीएम मोदी के दौरे के दौरान कांग्रेस ने देवस्थानम बोर्ड के विरोध में प्रदेशभर में शिवालयों में जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे पर निशाना साधा। हरीश रावत ने कहा कि भगवान शिव अहंकार को स्वीकार नहीं करते। कहा पीएम मोदी तो राजनीतिक भाषण के लिए आए हैं। वे अपनी पार्टी की मार्केटिंग कर रहे हैं, लेकिन हम अपने शिवालयों में ही ज्योतिर्लिंग देखते हैं, और अपने शिवालयों में ही केदारनाथ देखते हैं और यहां जलाभिषेक कर रहे हैं। देश में शांति, सौहार्द और भाईचारा बना रहे और लोकतंत्र बचा रहे इसकी हमने कामना की है।

इसके अलावा महंगाई को लेकर भी हरीश रावत ने मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि महंगाई में लगातार हो रहे इजाफे से आम जनता बेहद आक्रोशित है। उन्होंने पेट्रोल.डीजल के दाम में कमी को लेकर कहा कि अगर जनता से वसूल किया गया, जनता को दान कर दिया तो कौन सी बड़ी बात है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments