Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ धाम पंहुच गर्भगृह में की पूजा स्वयंभू शिवलिंग...

प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ धाम पंहुच गर्भगृह में की पूजा स्वयंभू शिवलिंग पर की परिक्रमा

-अनेक योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान हैलीपैड से पैदल मार्ग से चलकर बाबा केदार के दर्शन किए। जिसके बाद पीएम ने गर्भगृह में पूजा की व स्यंभू शिवलिंग की परिक्रमा की। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए केदारनाथ धाम के लिए अनेकों योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र ने केदारनाथ धाम पहुंचने के बाद मंदिर में बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। वहीं गर्भगृह में पहुचकर प्रधानमंत्री ने लगभग 18 मिनट तक पूजा की। इसके बाद पीएम मोदी ने स्वयंभू शिवलिंग की परिक्रमा भी की। इस दौरान पीएम मोदी ने आदि शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदि शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण समेत करीब 320 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने जिन योजनाओं का शिलान्यास किया उनमें आदि शंकराचार्य की समाधि, सरस्वती नदी पर घाट निर्माण, तीर्थ पुरोहितों के आवास, मंदाकिनी नदी पर सुरक्षा दीवार और गरुड़ चट्टी पैदल मार्ग पर पुल का निर्माण शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments