Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने निर्वाचन कंट्रोल रूम व वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया

डीएम ने निर्वाचन कंट्रोल रूम व वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया

देहरादून। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने जिला आपादा प्रबंधन कार्यालय में बनाये गये निर्वाचन कंट्रोल रूम तथा मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय परिसर सभागार में बनाये गये वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए व्यवथाओं का अवलोकन किया। उन्होंने निर्वाचन कंट्रोलरूम का निरीक्षण करते हुए निर्वाचन हेतु अधिग्रहित किये गए वाहनों पर जीपीएस स्थापित किये जाने की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि यह सुुनिश्चित कर लिया जाए कि निर्वाचन हेतु प्रयुक्त होने वाले प्रत्येक वाहन पर जीपीएस लगा हो। इस दौरान उन्होंने अधिग्रहित किये गये वाहनों की जीपीएस लोकशन भी देखी।
इसके उपरान्त उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय सभागार में बनाए गए वेबकास्टिंग कंट्रोलरूम का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिये कि जनपद के जिन बूथों पर वेब कास्टिंग की जा रही है उनका सीधा प्रसारण कंट्रोलरूम में दिखे साथ ही निर्देशित किया की जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में भी वेब कास्टिंग बूथों का सीधा प्रसारण देखने हेतु व्यवस्थाएं बनाई जाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, नोडल एमसीएमसी तीरथपाल सिंह, सह नोडल पोस्टल बैलेट अनिल गर्ब्याल, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी सहित सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments