Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने निर्वाचन सामग्री वितरण केन्द्र की व्यवस्थाएं परखीं

डीएम ने निर्वाचन सामग्री वितरण केन्द्र की व्यवस्थाएं परखीं

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका के नेतृत्व में समुचित व्यवस्थाएं संचालित की जा रही है। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने आज महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर परिसर का निरीक्षण करते हुए तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने विधानसभावार बनाये गए निर्वाचन सामग्री वितरण केन्द्र का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने निर्देशित किया कि सामग्री वितरण स्थल पर समुचित व्यवस्था समय पर कर दी जाए।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि मूवमेंट से पूर्व सभी एआरओ अपनी-2 पोलिंग पार्टियों को ठीक प्रकार से ब्रीफ करें। उन्होंने निर्देशित किया कार्मिकों को मूवमेंट से पूर्व निर्वाचन सम्बन्धी समुचित प्रक्रिया का ब्रीफ करें तथा मॉक पोल के स्टैप बारिकी से बता दें। यदि किसी कार्मिक की कोई शंका हो तो मौके पर ही उसका समाधान अवश्य कर दिया जाए।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी आदर्श आचार संहिता मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार, नोडल अधिकारी कार्मिक मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नोडल अधिकारी ईवीएम वीवीपैट रामजीशरण शर्मा, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, संयुक्त मजिस्टेªट एआरओ मसूरी दीपक सैनी, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, नगर आयुक्त ऋषिकेश एआरओ धर्मपुर शैलन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी सदर एआरओ रायपुर हरगिरी गौस्वामी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय एआरओ कैन्ट शालिनी नेगी, उप नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून एआरओ राजपुर गोपाल राम बिनवाल उप जिलाधिकारी डोईवाला एआरओ डोईवाल अपर्णा ढौंढियाल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश एआरओ ऋषिकेश कुमकुम जोशी, उप जिलाधिकारी एआरओ विकासनगर विनोद कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments