Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रेक्षक व डीएम की उपस्थिति में किया गया पोलिंग पार्टियों का रैण्डमाइजेशन

प्रेक्षक व डीएम की उपस्थिति में किया गया पोलिंग पार्टियों का रैण्डमाइजेशन

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेत समान्य प्रेक्षक के.एल मीणा की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी सोनिका ने एनआईसी सभागार में पोलिंग पार्टियों का रैण्डमाईजेशन किया। पोलिंग पार्टियों हेतु 8244 पुरूष कार्मिक हैं जिनमें 764 कार्मिक आरक्षित पार्टी में हैं। इसी प्रकार 10 महिला पोलिंग स्टेशन हेतु रिजर्व सहित 120 महिला कार्मिक रहेंगी। जनपद में 1880 मतदान केन्द्रों के लिए पोलिंग पार्टियों का रैण्डमाईजेशन किया गया, जिनमें 1870 पुरूष पोलिंग पार्टियां तथा 10 महिला पोलिंग पार्टियां शामिल है। पुरूष पोलिंग पार्टी में 191 पोलिंग पार्टी आरक्षित है।
देहरादून जिले के अंतर्गत चकराता (अजजा) विधानसभा सीट पर मतदेय स्थल 237, पुरूष मतदान दल 236, आरक्षित मतदान दल 24, कुल मतदान दल 260 हैं। विकासनगर सीट पर मतदेय स्थल 142, पुरूष मतदान दल141 आरक्षित मतदान दल 15, कुल मतदान दल 156 हैं। सहसपुर में मतदेय स्थल 211,पुरूष मतदान दल 210, आरक्षित मतदान दल 21, कुल मतदान दल 231 हैं। धर्मपुर मतदेय स्थल 236, पुरूष मतदान दल 235, आरक्षित मतदान दल 24, कुल मतदान दल 259 है। रायपुर में मतदेय स्थल 214, पुरूष मतदान दल 213, आरक्षित मतदान दल 22, कुल मतदान दल 235 हैं। राजपुर रोड (अजा) में मतदेय स्थल 141, पुरूष मतदान दल 140, आरक्षित मतदान दल 14, कुल मतदान दल 154 हैं। देहरादून कैन्ट में मतदेय स्थल 152, पुरूष मतदान दल 151, आरक्षित मतदान दल 16, कुल मतदान दल 167 हैं। मसूरी सीट में मतदेय स्थल 178, पुरूष मतदान दल 177, आरक्षित मतदान दल 18, कुल मतदान दल 195 हैं। डोईवाला विधानसभा सीट में मतदेय स्थल 190, पुरूष मतदान दल 189, आरक्षित मतदान दल 19, कुल मतदान दल 208 हैं। ऋषिकेश सीट में मतदेय स्थल 179, पुरूष मतदान दल 178, आरक्षित मतदान दल 18, कुल मतदान दल 196 हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 1-1 सखी बूथ बनाया गया, जिसमें रिजर्व पोलिंग पार्टी सहित कुल 120 महिला कार्मिकों की ड्यू्टी लगाई गई है।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी कार्मिक मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, प्रशिक्षु आईएएस गौरी ,नोडल मीडिया बीसी नेगी, नोडल स्टेशनरी लतिका सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीसी त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments