Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसुबह 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान

सुबह 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान


देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में 11729 पोलिंग बूथ पर 19 अप्रैल 2024 को मतदान होना है। मतदान का समय प्रातः 07ः00 बजे से सायं 05 बजे तक होगा। मतदान के दृष्टिगत राज्य के सभी 13 जनपदों में 293 फ्लाइंग स्क्वायड और 252 स्टेटिक्स सर्विलांस टीम तैनात की गई हैं। मतदान दिवस से 72 घंटे पहले इन सभी टीमों द्वारा और अधिक गहनता से चैकिंग अभियान चलाया जाता है। मतदान से 72 घंटे पहले का समय कल से प्रारम्भ हो जायेगा। इसके दृष्टिगत अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर सीलिंग को अंजाम दिया जायेगा। अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर भी चैकिंग अभियान सघनता से चलाया जायेगा। सभी चैक पोस्टों पर सघन चेकिंग के निर्देश दिये गये हैं। 17 अप्रैल सांय 05 बजे से 19 अप्रैल सायं 06 बजे तक राज्य में ड्राई डे रहेगा।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पोलिंग पार्टियों के रेंडमाईजेशन की कार्यवाही अभी गतिमान है। मतदान दिवस से तीन दिवस पूर्व प्रस्थान करने वाली राज्य में 12 पोलिंग पार्टियां हैं। जिसमें 11 उत्तरकाशी जनपद में और एक पिथौरागढ़ जनपद में हैं। कल इन सभी 12 पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान होगा। इन पोलिंग पार्टियों को कल सुबह से सामग्री उपलब्ध कराने की कार्यवाही प्रारंभ हो जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments