Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सपत्नीक अपने पैतृक गांव में...

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सपत्नीक अपने पैतृक गांव में किया मतदान

श्रीनगर/पौड़ी गढ़वाल। सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज पौड़ी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत खिर्सू ब्लॉक स्थितअपने पैतृक गांव नौगांव में मतदान किया। लोकतंत्र के इस महापर्व पर उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।
डॉ. धन सिंह रावत ने आज सुबह अपने पैतृक गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगांव, खिर्सू पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। उनके साथ ही उनकी धर्मपत्नी डॉ दीपा रावत ने भी गांव के बूथ पर मतदान किया। कैबिनेट मंत्री डॉ0 रावत ने इस अवसर पर प्रदेश के सभी मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। उन्होंने पहली बार वोट करने वाले युवाओं से अपील की कि वह मजबूत लोकतंत्र की आवाज़ बनने के लिये अवश्य मतदान करें। डॉ रावत ने कहा कि यह लोकतंत्र का उत्सव है और प्रत्येक मतदाता को वोट जरूर डालना चाहिए और यह हमारी मौलिक जिम्मेदारी भी है। मतदान के उपरांत डॉ0 रावत ने खिर्सू और पैठाणी में गांववासियों से मिलकर उन्हें मतदान करने के लिए जागरूक किया, साथ ही आम लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments