Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डतीसरे कार्यकाल के लिए जनता ने मोदी को दिया आशीर्वादः चौहान

तीसरे कार्यकाल के लिए जनता ने मोदी को दिया आशीर्वादः चौहान

देहरादून। भाजपा ने शुक्रवार को हुए मतदान में 75 फीसदी मतों का पार्टी के पक्ष में होने का दावा करते हुए कहा कि जनता ने पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए मत दिया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा कि पार्टी की उम्मीद के मुताबिक ही जनता मोदी जी को वोट करने निकली। उन्होंने मत प्रतिशत कम होने में विपक्ष के हार स्वीकारने और उनके कोर वोटरों की उदासीनता के अलावा वैवाहिक सीजन एवं मौसम का अहम रोल रहा है।
पार्टी मुख्यालय में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए श्री चैहान ने बताया कि मतदान को लेकर जिस तरह के आंकड़े एवं फीड बैक पार्टी को मिल रहे है वह उत्साह बढ़ाने वाले हैं । पार्टी समर्थकों एवं जनता ने मोदी को को तीसरी बार पीएम बनाने की ठानी हुई थी, लिहाजा उन्होंने कमल के निशान पर बंपर वोटिंग की है । भाजपा के लिए जीत से अधिक जीत का अंतर मायने रखता है, क्योंकि मोदी जी सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास की नीति पर आगे बढ़ रहे हैं । हमारी कोशिश सर्वसमाज के अधिक से अधिक विश्वास जीतने की थी, जिसमे पार्टी सफल हुई है । पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से पार्टी सदस्यों और मोदी परिवार ने कल के मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। जिसमे अधिकांश लोगों की संख्या उनकी थी जो मोदी जी के नेतृत्व में भारत को विकसित करने की आकांक्षा रखते हैं ।
मतदान के कम होने पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि हार निश्चित देखकर कांग्रेस समेत विपक्षी समर्थकों की वोटिंग लेकर उदासीनता को बड़ा कारण रही है। उनके बड़े नेताओं के चुनाव लड़ने से इनकार करने और दिल्ली के बड़े नेताओं के देवभूमि नही आने से, कांग्रेस समर्थकों ने भी पोलिंग स्टेशनों से दूरी बनाए रखी। साथ ही वैवाहिक मुहूर्तों में व्यस्तता एवं एकाएक बढ़ती गर्मी ने वोटरों के कदमों को रोकने का काम किया है। जहाँ तक भाजपा की बात है तो हम एकमात्र पार्टी हैं जिन्होंने मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जन जागरण कर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया है। हमे विश्वास है, जनता का वोट मोदी जी के नेतृत्व में देश को विकसित बनाने के लिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments