Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डयूसर्क निदेशक ने राज्यपाल से की भेंट, वार्षिक रिपोर्ट सौंपी

यूसर्क निदेशक ने राज्यपाल से की भेंट, वार्षिक रिपोर्ट सौंपी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में शनिवार को उत्तराखण्ड विज्ञान, शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क) की निदेशक प्रो. अनिता रावत एवं वैज्ञानिक डॉ. ओ.पी. नौटियाल ने भेंट कर वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभाशाली युवाओं की भरमार है। आवश्यकता है कि हम उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस दिशा में यूसर्क अच्छा कार्य कर रहा है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के बच्चों में एआई और टेक्नोलॉजी के प्रति विशेष लगाव है और विशेषकर हमारी बेटियां इस क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में कई बच्चे वंडर किड्स हैं, इन बच्चों को ढूंढकर हमें और अधिक अवसर देने होंगे।
राज्यपाल ने कहा कि यूसर्क ने प्रदेश में स्टेम(साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ्स) लैब के क्षेत्र में संतोषजनक कार्य किया है। अब यूसर्क को एआई, स्पेस और साइबर जैसे क्षेत्रों में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की लैब प्रदेश में स्थापित करने का कार्य शुरू करना चाहिए जिससे प्रदेश के छात्रों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments