Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डइंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन के स्टेट हेड ने राज्यपाल से की भेंट

इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन के स्टेट हेड ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में शनिवार को इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के स्टेट हेड हेमंत राठौर एवं अन्य उच्चाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन लिमिटेड को उनके छोटे एलपीजी सिलेंडर ‘‘ छोटू और मुन्ना’’ की उपलब्धता उत्तराखण्ड के रिमोट क्षेत्रों में बढ़ाने की ओर कार्य करना चाहिए। राज्यपाल ने अधिकारियों को कहा कि भारतीय सेना के जो भी शहीद परिवार पेट्रोल पंप या एजेंसी प्राप्त करने से छूट गए हैं उन्हें नियमानुसार लाभान्वित किया जाए साथ ही राज्यपाल ने कहा कि आईओसीएल को उत्तराखण्ड में रिसर्च और सेमिनार आयोजित कराने चाहिए। इस अवसर पर आईओसीएल के अधिकारियों ने राज्यपाल को अवगत कराया कि उन्होंने सितारगंज में 300 करोड़ की लागत से एलपीजी गैस सिलेंडर का बॉटलिंग प्लांट स्थापित किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments