Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषितः लड़कियों ने मारी बाजी

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषितः लड़कियों ने मारी बाजी

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया है। हाईस्कूल में पिथौरागढ़ जिले की गंगोलीहाट की प्रियांशी रावत ने टॉप किया है। प्रियांशी रावत के 500 में से 500 नंबर आए हैं। यानी प्रियांशी रावत ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं 12वीं की बात करें तो दो छात्र पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने टॉप किया है। दोनों ने 498 नंबर आए हैं।
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में पहला स्थान गंगोलीहाट की प्रियांशी रावत का आया है। वहीं दूसरे स्थान पर रुद्रप्रयाग के शिवम मलेथा हैं, जिनके 500 में से 498 अंक आए हैं। शिवम मलेथा की 99.60ः अंक आए हैं। तीसरे नंबर पर गढ़वाल के आयुष रहे हैं। आयुष के 500 में 495 अंक आए हैं। प्रतिशत के हिसाब से आयुष के 99ः अंक आए है। वहीं हाईस्कूल में इस बार कुल 89.14 छात्र पास हुए हैं। इस बार भी लड़िकयों ने बाजी मारी है। लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 92.54 और लड़कों का 85.59 रहा है।
वहीं उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में दो छात्रों अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया और हल्द्वानी की कंचन जोशी ने टॉप किया है। दोनों के 498 अंक आए हैं। रुद्रप्रयाग का अंशुल नेगी दूसरे नंबर पर हैं। अशुल नेगी ने 485 नंबर आए हैं। तीसरे नंबर ऋषिकेश हरीश चंद्र बिजलवान के 480 हैं. वहीं उत्तरकाशी के आयुष भी तीसरे नंबर पर हैं। आयुष के भी 480 नंबर आए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments