Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डपीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष बने रवि बिजारनिया

पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष बने रवि बिजारनिया

देहरादून। पीआरएसआई देहरादून चैप्टर की आमसभा में रवि बिजारनिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। श्री बिजारनिया वर्तमान में सूचना विभाग में उपनिदेशक पद पर कार्यरत हैं। इसी प्रकार अनिल सती को सचिव और सुरेश चन्द्र भट्ट को कोषाध्यक्ष के साथ ही डॉ. ए. एन. त्रिपाठी उपाध्यक्ष, राकेश डोभाल संयुक्त मंत्री के पद पर फिर से चुना गया है।
इस अवसर पर पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के नव नियुक्त अध्यक्ष रवि बिजारनिया ने कहा कि पीआरएसआई संगठन सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए सेतु का काम करेगा। इसके लिए सूचना तकनीक और सोशल मीडिया का विशेष रूप से उपयोग किया जायेगा। लोकहित और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों पर नियमित तौर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्तराखंड की संस्कृति, पर्यटन, व्यंजन, को पीआरएसआई के राष्ट्रव्यापी नेटवर्क के माध्यम से प्रचारित करने का प्रयास किया जायेगा। श्री बिजारनिया ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी विभागों और संगठनों के जनसंपर्क से जुड़े लोगों को संगठन से जोड़ने की कोशिश की जाएगी।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष अमित पोखरियाल ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के रूप में उनके द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किये गए है। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के पूर्व अध्यक्ष विमल डबराल, एनसी मेंबर अनिल वर्मा, रजनीश त्रिपाठी, सुश्री जॉली, सदस्य वैभव गोयल, ज्योति नेगी, शिवांगी सिंह, संजय सिंह, महेश कुमार, आकाश शर्मा, सुधाकर भट्ट, आलोक तोमर, प्रताप सिंह बिष्ट, डॉ. पीसी जोशी आदि उपस्थित थे। पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र भट्ट द्वारा सभी का स्वागत किया गया, जबकि सचिव अनिल सती द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।
पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) की स्थापना 1958 में की गई थी। ये जनसंपर्क से जुड़े लोगों का देश का सबसे बड़ा संगठन है। इसमें सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र के जनसंपर्क से जुड़े लोग शामिल हैं। इसका उद्देश्य रणनीतिक प्रबंधन में जनसंपर्क प्रोफेशन को आगे बढ़ाना है। देश भर में 25 चैप्टर और 4 हजार से अधिक सदस्यों वाला ये राष्ट्रीय संगठन पीआर प्रोफेशनल को प्रभावी प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है। देहरादून चैप्टर की स्थापना 1990 में की गई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments