Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डहेमकुंड साहेब रोप वे के लिए विभिन्न गुरुद्वारों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री...

हेमकुंड साहेब रोप वे के लिए विभिन्न गुरुद्वारों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सीएम आवास पर प्रदेश के विभिन्न गुरुद्वारों के प्रतिनिधियों ने भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने हेमकुंड साहेब रोप वे के लिए मुख्यमंत्री के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को शाल भेंट कर उनको इस एतिहासिक कार्य के लिए शुभकामनाएँ भी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हेमकुण्ड साहिब के लिये रोप वे बनाये जाने की जो बात कही है वह निश्चित रूप से एतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि इससे आने वाले समय में हेमकुंड साहेब की यात्रा और सुगम हो जायगी व बजुर्गो एवं असहाय व्यक्तियों आदि को इसका विशेष लाभ मिलेगा और वे सुगमता से हेमकुंड साहेब की यात्रा कर सकेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बलजीत सोनी, गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष गुरबक्ष सिंह, रेसकोर्स के मुख्यग्रंथि जसप्रीत सिंह, नानकसर गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार सतनाम सिंह, गुरुद्वारा दिलाराम के अद्यक्ष गुरविंदर सिंह, पटेल नगर गुरुद्वारा के अद्यक्ष सिंह, टोनी जॉली, गुलज़ार सिंह, मनप्रीत बतरा, सुरेन्द्र सिंह, इंदरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments