Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ग्रामीण युवा स्वास्थ्य संवर्धन केन्द्रों की स्थापना को लेकर दिशा निर्देश...

मुख्यमंत्री ग्रामीण युवा स्वास्थ्य संवर्धन केन्द्रों की स्थापना को लेकर दिशा निर्देश जारी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणा के चलते सचिव युवा कल्याण एस.ए.मुरूगेशन ने ग्रामीण खेलकूद एवं स्वास्थ्य संवर्द्धन योजना के अन्तर्गत, राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों के लिए सामुदायिक फिटनेस उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर दिये हैं। जिसके तहत सभी ग्रामीणों के साथ मुख्य रुप से युवा वर्ग को स्वस्थ्य रहने हेतु मुख्यमंत्री ग्रामीण युवा स्वास्थ्य संवर्द्धन केन्द्रों की स्थापना की जायेगी।

योजना के तहत मुख्यमंत्री ग्रामीण युवा स्वास्थ्य संवर्द्धन केन्द्रों की स्थापना कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रवासियों विशेषकर युवाओं को शारीरिक व्यायाम हेतु ग्राम में ही सुविधाएं उपलब्ध कराना है, इसमें प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट के संदेश को सुदूर ग्रामीण अंचल कार्यक्रम के घटक तक पहुंचाना है। इस योजना में प्रत्येक ग्राम पंचायत के अंदर किसी भी सार्वजनिक स्थल पर लोगों शारीरिक व्यायाम हेतु ओपन जिम स्थापित किए जाएंगे।

जारी निर्देशों कहा गया है कि ओपन जिम किसी भी खेल मैदान, ग्राम पंचायत की भूमि विद्यालय अथवा किसी भी सरकारी विभाग की ऐसी भूमि जो सार्वजनिक आवागमन हेतु आसानी से उपलब्ध हो पर स्थापित किए जा सकेंगे। कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग नोडल विभाग होगा।

कार्यक्रम हेतु उपकरणों की व्यवस्था स्थापना एवं अनुरक्षण युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग की “ग्रामीण खेलकूद एवं स्वास्थ्य संवर्द्धन योजना मद से की जाएगी। मुख्यमंत्री युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल स्वावलम्बन योजना के अन्तर्गत मंगल दलों को प्राप्त होने वाली धनराशि का उपयोग भी इसके अन्तर्गत अन्य उपकरण क्रय करने हेतु किया जा सकेगा। वहींसमस्त जिला युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी कार्यक्रम के प्रभावी पर्यवेक्षण हेतु जिम्मेदार होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments