Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने आपदा के दृष्टिगत समुचित तैयारियां पूर्व में ही करने के...

डीएम ने आपदा के दृष्टिगत समुचित तैयारियां पूर्व में ही करने के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्चुवल माध्यम से बैठक करते हुए चारधाम यात्रा एवं आपदा के दृष्टिगत समीक्षा बैठक लेते हुए संबंधित अधिकारियों/जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी सोनिका ने एनआईसी सभागार में उपस्थित अधिकारियों को आपदा के दृष्टिगत समुचित तैयारियां पूर्व मे ही करने के निर्देश दिए। उन्होेंने सिचांई एवं नगर निगम के अधिकारियों को नदी, नालों, नलियों की सफाई एवं नदियों का चौनलाइजेशन कार्य प्री मानसून से पूर्व कराने के निर्देश दिए। तथा आपदा कंट्रोल रूम से नदी, नालों, नालियों के सफाई कार्यांे की प्रतिदिन मानिटरिंग कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने लो.नि.वि. , एनएच, एनएचआई के अधिकारियों को सड़क ठीक करने तथा पेयजल निगम एचं जल संस्थान के अधिकारियों को योजनाओं के निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में पुराने पुलों का सुरक्षा ऑडिट कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया की आपदा के दौरान आपदा संभावित क्षेत्रों में जी.पी.एस. युक्त जे.सी.बी. तैनात रखे जाए तथा बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखा जाए। उन्होंने विद्युत विभाग को आपातकालीन स्थित हेतु वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल एवं जलसंस्थान के अधिकारियों को पेयजल योजनाओं के क्षतिग्रस्त होने की दशा में पेयजल आपूर्ति हेतु प्रबंध, जिलापूर्ति अधिकारी को पर्वतीय क्षेत्रों में खाद्यान का स्टॉक मानसून पूर्व ही व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चिकित्सालयों में उपकरण दवाई आदि व्यवस्थाए पूर्व में ही करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को वनाग्नि के दृष्टिगत सक्रिय रहने के निर्देश दिए तथा जंगल में आग की सूचनाओं पर त्वरित प्रक्रिया देते हुए वनाग्नि को फैलने से रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाए। उन्होंने जिला आपदा अधिकारी देहरादून को आपदा कंट्रोल रूम पर प्राप्त हो रही शिकायतों को तत्काल संबंधित विभाग से समन्वय करते हुए कार्यवाही हेतु प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यविकास अधिकारी झरना कमठान, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून नीरज कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम जी शरण शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय जैन, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विद्याधर कापड़ी, अधि0अभि0 जल संस्थान नमित रमोला,अधि0 अभि0 पेयजल निगम मो0 वसीम अहमद रायसाहब, अधि0अभि0 लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अधि0अभि0 विद्युत विभाग राकेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments