Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Thursday, August 20, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली में दिखाया दम, सुबह किया जनसंपर्क और...

मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली में दिखाया दम, सुबह किया जनसंपर्क और शाम की ताबड़तोड़ जनसभाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के बुराड़ी विधानसभा के संतनगर मंडल के कमल विहार, सैनिक इनक्लेव, अजीत बिहार दिल्ली में जनसंपर्क किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री गोकुलपुरी विधानसभा पहुंचे जहां उन्होंने सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में मंडोली सबोली खेड़ा मंदिर में अनुसूचित समाज के एक बड़े कार्यक्रम को संबोधित किया। मंत्री गणेश जोशी द्वारा घर-घर संपर्क के बाद ताबड़तोड़ जनसभाओं को संबोधित किया। घर-घर पर्ची वितरण के साथ-साथ शक्ति एनक्लेव कमालपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के स्टीकर भी लगाए और पत्रक भेंट कर क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील की। मंत्री गणेश जोशी ने कमल विहार स्थित बद्री केदार मंदिर में भी दर्शन किए।
रोहतास नगर विधानसभा के मानसरोवर पार्क और पीपल चौक रामनगर में देर सांय जनसभाओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर विश्वास जताते हुए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है।जनसभा के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी 25 मई को लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान भी किया। इस अवसर पर रोहतास नगर विधायक जितेन्द्र महाजन, विधानसभा प्रभारी अनुराग चंदेल, धरमवीर नागर, मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, मण्डल महामंत्री चौधरी रीता सिंह, हितेश सिंह, मंडल अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक गिरीश बलूनी, रेखा रावत, राजेंद्र त्रिपाठी, महामंत्री विजय प्रताप राठौर, नवीन सिंह, जगमोहन बिष्ट, प्रताप सिंह रावत, सुंदर सिंह रावत, अनंत गोपाल बिट्टू सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments