Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डतीर्थयात्रियों व पर्यटकों को हो रही असुविधाओं को दूर करने की मुख्य...

तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को हो रही असुविधाओं को दूर करने की मुख्य सचिव से की मांग

देहरादून। मंडी समिति विकासनगर के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने उत्तराखंड आने वाले चारधाम यात्री एवम् पर्यटकों को पूर्व में रजिस्ट्रेशन एवं सत्यापन आदि के बावजूद हो रही असुविधाओं को दूर किए जाने का मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से अविलंब आग्रह किया है।
इस असुविधा से पूरे देश एवं विश्व में उत्तराखण्ड की साख ख़राब हो रही है एवं आने वाले समय में स्थानीय रोज़गार पर भी असर पड़ेगा।
पुलिस, प्रशासन एवं मंदिर दर्शन प्रबंधन से तालमेल के अभाव में सारी व्यवस्था अभी यात्रा शुरुआत में ही चरमरा रही हैं। श्री वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड एवं जगन्नाथ पुरी व्यवस्थाएँ डेटा विश्लेषण तकनीक से सुचारू रूप से व्यवस्था सुनिश्चित कर रही हैं। चारों धाम में प्रतिदिन हो सकने वाले दर्शन की संख्या का आँकलन कर नीचे से ट्रैफिक निश्चित मात्रा में छोड़े जाने से यात्रियों को सुविधा निश्चित मिल सकेगी। विपुल जैन ने मुख्य सचिव को भेजे ईमेल में यह भी आग्रह किया की डेटा विश्लेषण तकनीक के कुशल इस्तेमाल से इस अव्यस्था को तुरंत दूर किया जा सकता है। ज़्यादा संख्या में रजिस्ट्रेशन के डेटा की मदद से व्यवस्था सुधार निश्चित किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments