Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी बोले, कन्हैया की गिनती 5 लाख से तो हमारी गिनती...

मंत्री जोशी बोले, कन्हैया की गिनती 5 लाख से तो हमारी गिनती 12 लाख से शुरू होती


देहरादून/नई दिल्ली। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार देर शाम को उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत मुस्तकाबाद विधानसभा क्षेत्र के नेहरू विहार में सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में आयोजित महिला शक्ति जनसभा में प्रतिभाग कर जनसभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनसभा में उपस्थित लोगों से भाजपा सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील की।
     कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी कल्याणकारी योजनाओं के केंद्र में नारी शक्ति को रखा है महिलाओं के सशक्तिकरण और चुनावी प्रक्रिया में उनकी भागीदारी के लिए 33ः आरक्षण लागू किया। उन्होंने कहा अब देश महिला विकास से महिला नेतृत्व वाले विकास की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा यहां उपस्थित मातृशक्ति की ऊर्जा व उत्साह से स्पष्ट है कि दिल्ली की माताओं और बहनों ने फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा दिल्ली की सातों लोकसभा सीट भाजपा रिकॉर्ड मतों से विजय होगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यदि इंडी गठबंधन के प्रत्याशी कन्हैया कुमार की गिनती 5 लाख मुसलमान मतदाताओं से होती है तो हमारी गिनती 12 लाख हिंदू मतदाताओं से प्रारंभ होती है। बताते चले कि कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार के सोशल मीडिया में एक पोस्ट के बाद कैबिनेट मंत्री ने यह बयान दिया।
      इस कार्यक्रम को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रिचा पांडे मिश्रा, महामंत्री महिला मोर्चा प्रियल भारद्वाज, लोकसभा प्रभारी विष्णु मित्तल, सुरभि, मनोज त्यागी, बिन्नी वर्मा, राकेश परासर, गिरीश बलूनी सहित हजारो की संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments