Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डचारधाम यात्राः पुलिस नाके लगाकर जांच कर रही रजिस्ट्रेशन व ग्रीन कार्ड

चारधाम यात्राः पुलिस नाके लगाकर जांच कर रही रजिस्ट्रेशन व ग्रीन कार्ड

हरिद्वार। उत्तराखंड में चारधाम के कपाट खुलने के पश्चात यात्रा के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों को अमलीजामा पहनाने के लिए पुलिस लगातार जुटी हुई है। इस क्रम में विभिन्न नाके पर पुलिस द्वारा रजिस्ट्रेशन व ग्रीन कार्ड चैक किये जा रहे है।
जानकारी के अनुसार जनपद के नारसन एवं चिड़ियापुर सहित चयनित किए गए बॉर्डर्स पर नियुक्त फोर्स द्वारा वाहनों के कागजात जांच करने के पश्चात चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन एवं ग्रीन कार्ड धारक वाहनों को ही चारधाम यात्रा के लिए बॉर्डर से छोड़ा जा रहा है जिन यात्रियों एवं वाहन द्वारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया नहीं की गई है उन्हें आवश्यक जानकारी दी जा रही है। जिससे कि वह भी अपनी यात्रा पूर्ण कर सके। पुलिस की सभी यात्रियों एवं आमजन से अपील की गयी है कि सकारात्मक व्यवस्था बनाने में वह पुलिस का सहयोग करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments