Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डचारधाम सहित पूरे प्रदेश में विद्युत आपूर्ति और पेयजल आपूर्ति को सुचारू...

चारधाम सहित पूरे प्रदेश में विद्युत आपूर्ति और पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखने के सीएम ने दिये निर्देश

देहरादूून। प्रदेश में बढ़ी हुई गर्मी के दृष्टिगत विद्युत और आपूर्ति को सुचारू बनाये रखने हेतु सचिव ऊर्जा और प्रबंध निदेशक-यूपीसीएल को निर्देशित किया है कि वर्तमान में गर्मी बढ़ जाने की वजह से विद्युत माँग की आपूर्ति बढ़ना स्वाभाविक है। अतः विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था लगातार बनाए रखने हेतु आवश्यक उपाय तत्काल किए जाएँ। विद्युत आपूर्ति में व्यवधान से पेयजल आपूर्ति भी बाधित होती है और अनजान को भी परेशानी होती है, इसलिए विद्युत की अबाध आपूर्ति बनाये रखा जाना आवश्यक है।
मुख्यमंत्री ने सचिव पेयजल को भी सभी आवश्यक उपायों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति बनाये रखने हेतु निर्देश दिये। जहां भी पेयजल आपूर्ति में कोई समस्या आ रही है वहाँ पर यथा आवश्यकता सभी प्रकार के विकल्पों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। ज्ञातव्य है कि वर्तमान में चार धाम की यात्रा भी चल रही है और गर्मी के बढ़ने के स्वरूप विद्युत और पेयजल की माँग बढ़ गई है। व्यवस्थाओं को ठीक बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा सहित सभी व्यवस्थाओं को ठीक रखने के उद्देश्य से सतत निगरानी बनाई हुई है। विगत दिवस में लगातार समीक्षा बैठकों के साथ यमुनोत्री यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments