Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराध78 लाख की स्मैक सहित महिला नशा तस्कर गिरफ्तार

78 लाख की स्मैक सहित महिला नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। 78 लाख रूपये की स्मैक सहित बरेली की एक महिला तस्कर को एसटीएफ द्वारा दून से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिला तस्कर का कहना है कि उत्तराखण्ड में नशे की बड़ी खपत के चलते उसने पिछले दो तीन सालों से दून में ही अपना ठिकाना बना लिया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीते रोज एसटीएफ की एएनटीएफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा एक सूचना के बाद थाना डोईवाला पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त कार्यवाही की गयी। जिसमे संयुक्त टीम द्वारा डोईवाला क्षेत्र से महिला तस्कर ताहिरा खातून पत्नी जाकिर हुसैन निवासी ग्राम नई बस्ती कुडकावाला डोईवाला को 259 ग्राम स्मैक के साथ ’गिरफ्तार किया गया है। जिसने पूछताछ में बताया कि वह बरामद स्मैक बरेली से लेकर आई थी, इस पर एसटीएफ को आरोपी महिला से पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरो के नाम की जानकारी हुई है जो डोईवाला क्षेत्र में ताहिरा खातून से स्मैक खरीदते थे और डोईवाला क्षेत्र में विशेष कर जॉली ग्रांट क्षेत्र में रहने वाले छात्रों को विक्रय करते थे। एसटीएफ द्वारा प्रकाश में आए इन सभी पैडलरों की लिस्ट तैयार की गई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी।
पकड़ी गई महिला तस्कर द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से बरेली उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। जहां पर उसे इस धंधे के बारे में जानकारी हुई और वह बड़े ड्रग डीलरों से संपर्क में आई और फिर विगत 5-6 साल पहले डोईवाला के कुडकावाला क्षेत्र में रहने को आ गई और बरेली से यहां स्मैक सप्लाई करने लगी। जिसके लिए उसने डोईवाला के कुडकवाला वाले क्षेत्र में अपना एक मकान भी विगत दोख्नतीन साल में बना दिया है। जहां से यह सारा माल स्थानीय डोईवाला क्षेत्र में अपने पैडलरों के माध्यम से विक्रय कर देती थी। इस तस्कर के तार सीधा बरेली के बड़े तस्करों से जुड़े होने की जानकारी मिली है, जिन पर भी एसटीएफ द्वारा अब आगे की कार्रवाई करने की योजना बनाई जा रही है।
एसटीएफ के अनुसार यह महिला आरोपी पूर्व में भी ड्रग तस्करी के मामले जेल जा चुकी है लेकिन जमानत में आने का बाद फिर ड्रग तस्करी में लिप्त है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments