Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डदोबारा सत्यापन अभियान जरूरी, जनसांख्कीय परिवर्तन की साजिशों पर लगेगा विरामः भट्ट

दोबारा सत्यापन अभियान जरूरी, जनसांख्कीय परिवर्तन की साजिशों पर लगेगा विरामः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा चुनाव उपरांत पुलिस वेरिफिकेशन अभियान दोबारा शुरू करने की घोषणा का स्वागत किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जनसांख्कीय परिवर्तन की साजिशों एवं अपराध नियंत्रण के लिए यह जरूरी कदम है। साथ ही इसी वर्ष यूसीसी लागू होने के ऐलान पर उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नही जब सवा करोड़ लोग एक समान कानून के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर पुरजोर तरीके से पुलिस वेरिफिकेशन अभियान चलाने को राज्य की शांति और खुशहाली के लिए जरूरी बताया है। क्योंकि राज्य निर्माण के बाद से ही विकास की संभावनाओं के मद्देनजर यहां पड़ोसी राज्यों से लोगों ने बड़े पैमाने पर रुख किया, लेकिन इनमे बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी रही जो गलत मंशा और अवैध तरीके से देवभूमि में निवासरत हैं। अवैध धर्मांतरण एवं अपराधों में ऐसे लोगों की सहभागिता बड़ी संख्या में पायी गई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के सीमित संसाधन एवं विशेष सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान को संरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। किसी भी तरह के अवैध अतिक्रमण को अंजाम देकर, देवभूमि की आबोहवा को दूषित करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। लिहाजा पार्टी संगठन, ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए वृहद वैरिफिकेशन अभियान की कोशिश का समर्थन करती है। ताकि राज्य की जनसांख्कीय परिवर्तन के षड्यंत्रों और अपराधों पर लगाम पर पूरी तरह लगाम लगाया जा सके।
उन्होंने राज्य का सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान और जनसांख्कीय संतुलन बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की प्रशंसा की हैं। इससे पूर्व भी सरकार ने जंगलों एवं सरकारी जमीन के ऊपर किए अतिक्रमणों को हटाने का बड़ा अभियान चलाया, जिसमे अवैध धार्मिक अतिक्रमणों के कब्जों को भी ध्वस्त कर हजारों एकड़ भूमि अतिक्रमण मुक्त किया गया। पुलिस वेरिफिकेशन अभियान भी राज्य सरकार पहले भी राज्य में चला चुकी है और अब उम्मीद है कि चुनाव में बाद इसे पुनः पुरजोर तरीके से चलाया जाएगा। उन्होंने यूसीसी को 2024 में ही लागू करने की घोषणा का भी स्वागत करते हुए कहा कि अब वह दिन दूर नही जब राज्य के सवा करोड़ लोग एकसमान कानून के साथ आगे बढ़ेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments