Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने फिल्म कर्तम भुगतम से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले उत्तराखण्ड...

मुख्यमंत्री ने फिल्म कर्तम भुगतम से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले उत्तराखण्ड के ऋषभ को दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में दून के उभरते कलाकार ऋषभ कोहली ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने ऋषभ को फिल्म ‘कर्तम-भुगतम’ की रिलीज और डेब्यू पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार फिल्मों के निर्माण और फिल्म कलाकारों को लेकर बेहद सकारात्मक हैं। उत्तराखंड तेजी से शूटिंग के नए डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दर्जनों फिल्मों की शूटिंग उत्तराखंड में चल रही है और राज्य की नई फिल्म नीति के जरिए इस इंडस्ट्री से जुड़े ज्यादा से ज्यादा लोगों को आकर्षित किया जा रहा है।
सूचना महानिदेशक एवं उत्तराखंड फिल्म परिषद के सीईओ बंशीधर तिवारी ने भी ऋषभ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार की फिल्म नीति में यहां फिल्म निर्माण पर सब्सिडी से लेकर तमाम अन्य प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यहां जितनी ज्यादा फिल्मों की शूटिंग होगी उससे न केवल स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा बल्कि राज्य की आर्थिकी में भी इंडस्ट्री का बड़ा योगदान होगा।
ज्ञातव्य है कि दून निवासी वरिष्ठ पत्रकार नीरज कोहली के सुपुत्र ऋषभ कोहली ने अपनी पहली फिल्म कर्तम-भुगतम से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments