Latest news
नीट (यूजी) पुनः परीक्षा के अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आ... परियोजनाओं के लिए भूमि चयन को डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय; एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं मंत्री ने अधिकारियों को दिए भूमिगत विद्युत लाइन कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द दुरुस्त करने के... बच्चा चोर गिरोह का खुलासा, कई राज्यों से जुड़े हैं तार, 6 सदस्य गिरफ्तार जन आकांक्षाओं से जुड़ी हैं मुख्यमंत्री घोषणाएं, युद्धस्तर पर पूरा करें कार्यः डीएम मोदी युग-उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर को मिली वैश्विक पहचान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारीः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तराखण्डएम्स में महिला चिकित्सक से छेड़छाड़ का आरोपी नर्सिंग ऑफीसर गिरफ्तार

एम्स में महिला चिकित्सक से छेड़छाड़ का आरोपी नर्सिंग ऑफीसर गिरफ्तार

देहरादून। एम्स में एक नर्सिंग ऑफीसर ने ऑपरेशन के दौरान महिला चिकित्सक से छेड़छाड़ की। घटना से आक्रोशित जेआर व एसआर ने आरोपी को गिरफ्तार करने व उनके समक्ष लाने की मांग के लिए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को एम्स से बाहर लाने में सफल हुई। वहीं एम्स ने आरोपी पर विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया।
बताया जा रहा है कि जनरल सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थिएटर में दो महिला चिकित्सक व एक पुरुष चिकित्सक के साथ ही ऑपरेशन थिएटर में एक पुरुष नर्सिंग ऑफीसर सतीश कुमार मौजूद थे। ऑपरेशन के दौरान नर्सिंग ऑफीसर सतीश कुमार ने एक महिला चिकित्सक को अनुचित तरीके से छूने का प्रयास किया। आरोपी ने महिला चिकित्सक को व्हाट्सएप से अनुचित मैसेज भी भेजे। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला चिकित्सक को व्हाट्सएप पर फांसी संबंधी स्टीकर भेजकर मानसिक उत्पीड़न और डराने का प्रयास भी किया। पीड़ित महिला चिकित्सक ने इस संबंध में एम्स प्रशासन के साथ ही पुलिस चैकी में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई। मंगलवार दोपहर तक कोई कार्रवाई न होने पर आक्रोशित जूनियर रेजीडेंट व सीनियर रेजीडेंट डाक्टरों ने परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। इन चिकित्सकों की मांग थी कि आरोपी को गिरफ्तार कर उनके सामने से ले जाया जाए। चिकित्सकों ने आरोप लगाया कि आरोपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए ऑपरेशन थिएटर की उपस्थिति रजिस्टर में छेड़छाड़ भी की गई है। पुलिस ने देर शाम करीब साढ़े पांच बजे आरोपी सतीश कुमार को हिरासत में लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments