Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तराखण्डचारधाम यात्रा पर आने वाले 50 वर्ष से अधिक आयु के तीर्थयात्रियों...

चारधाम यात्रा पर आने वाले 50 वर्ष से अधिक आयु के तीर्थयात्रियों की होगी स्वास्थ्य जांच

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले 50 वर्ष से अधिक आयु के तीर्थ यात्रियों की अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य जांच की जाएगी। श्रद्धालुओं को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग, विश फाउंडेशन और हंस फाउंडेशन ने ई-स्वास्थ्य धाम एप की शुरुआत की है। इस पर सभी श्रद्धालुओं को अपना स्वास्थ्य डाटा अपलोड करना होता है।
स्वास्थ्य और पर्यटन विभाग की बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कर रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को अपनी मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी यात्रा पंजीकरण के दौरान देने के लिए जागरूक किया जाए।
यदि श्रद्धालुओं की ओर से सही मेडिकल हिस्ट्री रजिस्ट्रेशन के दौरान उपलब्ध कराई जाती है, तो इससे प्रशासन को किसी भी आपातकाल के दौरान चिकित्सा सहायता पहुंचाने में आसानी होगी। यात्रियों की मेडिकल हिस्ट्री की उपलब्धता से प्रशासन को भी अपने चिकित्सा संसाधनों के बेहतरीन प्रबंधन करने की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुगम चारधाम यात्रा कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments